भुखमरी, बेरोजगारी, तस्करी के एहतिमाम - अदम गोंडवी

भुखमरी, बेरोजगारी, तस्करी के एहतिमाम सन सत्तासी नज्र कर दें, मजहबी दंगों के नाम है इधर फाक़ाकशी से रात का कटना मुहाल रक़्स करती है उधर स्कॉच की बोतल में शाम - अदम गोंडवी

भुखमरी, बेरोजगारी, तस्करी के एहतिमाम

भुखमरी, बेरोजगारी, तस्करी के एहतिमाम
सन सत्तासी नज्र कर दें, मजहबी दंगों के नाम

दोस्त, मलियाना के पसमंजर में जाके देखिए
दो कदम हिटलर से आगे हैं ये जम्हूरी निजाम

है इधर फाक़ाकशी से रात का कटना मुहाल
रक़्स करती है उधर स्कॉच की बोतल में शाम

बम उगाएँगे अदम दहक़ान गंदुम के एवज़
आप पहुँचा दें हुकूमत तक हमारा ये पयाम - अदम गोंडवी


bhukhmari, berojgari, taskari ke ehtimam

bhukhmari, berojgari, taskari ke ehtimam
san sattasi nazr kar de, majhabi dango ke naam

dost, maniyana ke pasmanzar me jake dekhie
do kadam hitlar se aage hai ye jamhuri nijam

hai idhar faqa kashi se raat ka katna muhaal
raqs karti hai udhar scotch ki botal me shaam

bam ugayenge adam dahkaan gandum ke evaj
aap pahucha de hukumat tak hamara ye payaam - Adam Gondvi

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post