उम्र है उनकी पचपन देख - आचार्य फजलुर रहमान हाशमी

उम्र है उनकी पचपन देख लेकिन फिर भी बचपन देख मंदिर में पत्थर ही पत्थर चलचित्र में भगवन देख मेरा तो काला ही काला अपना उजला दामन देख

उम्र है उनकी पचपन देख

उम्र है उनकी पचपन देख
लेकिन फिर भी बचपन देख

मंदिर में पत्थर ही पत्थर
चलचित्र में भगवन देख

मेरा तो काला ही काला
अपना उजला दामन देख

विष का क्या प्रभाव हुआ है
भरा नाग से चंदन देख

घर लाया और जला दिया
देख वैवाहिक बंधन देख

आया है अब दौरे -एलेक्शन
नेताओं का गर्जन देख

बुरे हैं लेकिन भले बनेंगे
उनका आत्मसमर्पण देख
- आचार्य फजलुर रहमान हाशमी


umra hai unki pachpan dekh

umra hai unki pachpan dekh
lekin phir bhi bachpan dekh

mandir me patthar hi patthar
chalchitra me bhagwan dekh

mera to kala hi kala
apna ujla daman dekh

vish ka kya prabhav hua hai
bhara naag se chandan dekh

ghar laya aur jala diya
dekh vaivahik bandhan dekh

aaya hai ab daur-e-election
netao ka garjan dekh

bure hai lekin bhale lagenge
unka atmsamrpan dekh
- Achary Fazlur Rahman Hashmi

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post