मेरा आईना मिरी शक्ल दिखाता है मुझे - तालिब चकवाली

मेरा आईना मिरी शक्ल दिखाता है मुझे ये वो अपना है जो बेगाना बताता है मुझे

मेरा आईना मिरी शक्ल दिखाता है मुझे

मेरा आईना मिरी शक्ल दिखाता है मुझे
ये वो अपना है जो बेगाना बताता है मुझे

मेरे एहसास-ए-दुई को ये हवा देता है
मेरी हस्ती का ये एहसास कराता है मुझे

कर्ब एहसास कराता है ख़ुदी के दर्शन
ज़ो'म-ए-हस्ती के झरोके में सजाता है मुझे

क़द्र-ओ-क़ीमत को बढ़ाने का बढ़ावा दे कर
बहर-ए-नीलाम कहाँ दिल लिए जाता है मुझे

सादगी मेरी उसे देती है इज़्न-ए-गुफ़्तार
मुझ को आती है हँसी जब वो बनाता है मुझे

भूल जाता हूँ सभी जौर-ओ-जफ़ा के क़िस्से
जब कोई गीत मोहब्बत के सुनाता है मुझे

कौन सुनता है मिरे दुख की कहानी 'तालिब'
जिस से कहता हूँ वो अपनी ही सुनाता है मुझे - तालिब चकवाली


mera aaina meri shakl dikhata hai mujhe

mera aaina meri shakl dikhata hai mujhe
ye wo apna hai jo begana batata hai mujhe

mere ehsas-e-dui ko ye hawa deta hai
meri hasti ka ye ehsas karaata hai mujhe

karb ehsas karaata hai khudi ke darshan
zoam-e-hasti ke jharoke mein sajata hai mujhe

qadr-o-qimat ko badhane ka badhawa de kar
bahr-e-nilam kahan dil liye jata hai mujhe

sadgi meri use deti hai izn-e-guftar
mujh ko aati hai hansi jab wo banata hai mujhe

bhul jata hun sabhi jaur-o-jafa ke qisse
jab koi git mohabbat ke sunata hai mujhe

kaun sunta hai mere dukh ki kahani 'talib'
jis se kahta hun wo apni hi sunata hai mujhe - Talib Chakwali

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post