लाला जी की तोंद - सूर्यभानु गुप्त

लाला जी की तोंद

लाला जी की बड़ी तोंद है
घंटाघर की घड़ी तोंद है

लाला जी से मिलो बाद में
उनसे पहले खड़ी तोंद है

कुरते में घुसने से पहले
रोज लड़ाई लड़ी तोंद है।

बस में चढ़ते और उतरते
दरवाज़े में अड़ी तोंद है।

किसी अंगूठी में ज्यों हीरा
लाला जी में जड़ी तोंद है।

चूरन के पर्वत के नीचे
लाला जी की बड़ी तोंद है।

बच्चे-बूढ़े सभी छुड़ाते,
हाथ लगी फलझड़ी तोंद है।
-सूर्यभानु गुप्त


Lala Ji Ki Tond

lala ji ki badi tond hai
ghantaghar ki ghadi tond hai

lala ji se milo baad me
unse pahle khadi tond hai

kurte mein ghusne se pahle
roj ladai ladi tond hai

bas me chadhte aur utrate
darwaje me adi tond hai

kisi anghuthi me jyo heera
lala ji me jadi tond hai

churan ke parvat ke neeche
lala ji ki badi tond hai

bachche-budhe sabhi chhudhate
hath lagi phuljhadi tond hai
- Surybhanu Gupt
लाला जी की तोंद - सूर्यभानु गुप्त

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post