घर से निकले तो हो, सोचा भी किधर जाओगे - निदा फाज़ली

घर से निकले तो हो, सोचा भी किधर जाओगे हर तरफ़ तेज़ हवाएँ हैं, बिखर जाओगे

घर से निकले तो हो, सोचा भी किधर जाओगे

घर से निकले तो हो, सोचा भी किधर जाओगे
हर तरफ़ तेज़ हवाएँ हैं, बिखर जाओगे

इतना आसाँ नहीं, लफ़्ज़ों पे भरोसा करना
घर की दहलीज़ पुकारेगी जिधर जाओगे

शाम होते ही सिमट जाएँगे सारे रस्ते
बहते दरिया से जहाँ होगे, ठहर जाओगे

हर नए शहर में कुछ रातें कड़ी होती हैं
छत से दीवारें जुदा होंगी तो डर जाओगे

पहले हर चीज़ नज़र आएगी बे-मानी सी
और फिर अपनी ही नज़रों से उतर जाओगे - निदा फाज़ली


ghar se nikle to ho, socha bhi kidhar jaoge

ghar se nikle to ho, socha bhi kidhar jaoge
har taraf tej hawaen hai, bikhar jaoge

itna aasaan nahin, lafzo pe bharosa karna
ghar ki dahleez pukaregi jidhar jaoge

sham hote hi simat jayenge saare raste
bahte dariya se jahan honge, thahar jaoge

har naye shahar me kuchh raate kadi hoti hai
chhat se deeware juda hogi to dar jaoge

pahle har cheez nazar aayegi be-mani si
aur phir apni hi nazro se utar jaoge - Nida Fazli

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post