कद्दू जी की बारात - शांति अग्रवाल

कद्दू जी की बारात कद्दू जी की चली बारात, हुई बताशों की बरसात! बैंगन की गाड़ी के ऊपर बैठे कद्दू राजा शलजम और प्याज ने मिलकर खूब बजाया बाजा!

कद्दू जी की बारात

कद्दू जी की चली बारात,
हुई बताशों की बरसात!

बैंगन की गाड़ी के ऊपर
बैठे कद्दू राजा
शलजम और प्याज ने मिलकर
खूब बजाया बाजा!

मेथी, पालक, भिंडी, तोरी
टिंडा, मूली, गाजर,
बने बाराती नाच रहे थे
आलू, मटर, टमाटर!

कद्दू जी हँसते-मुस्काते
लौकी दुल्हन लाए
कटहल और करेले जी ने
चाट पकौड़े खाए!

प्रातः पता चली यह बात,
सपना देखा था यह रात!
शांति अग्रवाल


kaddu ki barat

kaddu ji ki chali barat,
hui batasho ki barsat !

baingan ki gadi ke upar
baithe kaddu raja
shaljam aur pyaj ne milkar
khoob bajaya baja !

maithi, palak, bhindi, tori,
tinda, muli, gajar,
bane barati naach rahe the
aaloo, matar, tamatar !

kaddu ji hansate-muskate
lauki dulhan laae
kathal aur karele ji ne
chaat pakode khae !

prath pata chali yah baat,
sapna dekha tha yah raat !
Shanti Agrawal

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post