अपाहिज व्यथा को वहन कर रहा हूँ - दुष्यंत कुमार

अपाहिज व्यथा को वहन कर रहा हूँ तुम्हारी कहन थी, कहन कर रहा हूँ

अपाहिज व्यथा को वहन कर रहा हूँ

अपाहिज व्यथा को वहन कर रहा हूँ
तुम्हारी कहन थी, कहन कर रहा हूँ

ये दरवाज़ा खोलें तो खुलता नहीं है
इसे तोड़ने का जतन कर रहा हूँ

अँधेरे में कुछ ज़िन्दगी होम कर दी
उजाले में अब ये हवन कर रहा हूँ

वे संबंध अब तक बहस में टँगे है
जिन्हें रात-दिन स्मरण कर रहा हूँ

मैं अहसास तक भर गया हूँ लबालब
तेरे आँसुओं को नमन कर रहा हूँ

समालोचकों की दुआ है कि मैं फिर
सही शाम से आचमन कर रहा हूँ - दुष्यंत कुमार


apahij vyatha ko vahan kar raha hun

apahij vyatha ko vahan kar raha hun
tumhari kahan thi, kahan kar raha hun

ye darwaja khole to khulta nahin hai
ise todne ka jatan kar raha hun

andhere me kuchh zindagi hom kar di
ujale me ab ye hawan kar raha hun

we sambandh ab tak bahas me tange hai
jinhe rat-din smran kar raha hun

main ahsas tak bhar gaya hun labalab
tere aansuon ko naman kar raha hun

samalochko ki duaa hai ki main phir
sahi sham se aachman kar raha hun - Dushyant Kumar

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload