हम पर तुम्हारी चाह का इल्ज़ाम ही तो है - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

हम पर तुम्हारी चाह का इल्ज़ाम ही तो है दुश्नाम तो नहीं है ये इकराम ही तो है दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है

हम पर तुम्हारी चाह का इल्ज़ाम ही तो है

हम पर तुम्हारी चाह का इल्ज़ाम ही तो है
दुश्नाम तो नहीं है ये इकराम ही तो है

करते हैं जिस पे ता'न कोई जुर्म तो नहीं
शौक़-ए-फ़ुज़ूल ओ उल्फ़त-ए-नाकाम ही तो है

दिल मुद्दई के हर्फ़-ए-मलामत से शाद है
ऐ जान-ए-जाँ ये हर्फ़ तिरा नाम ही तो है

दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है
लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है

दस्त-ए-फ़लक में गर्दिश-ए-तक़दीर तो नहीं
दस्त-ए-फ़लक में गर्दिश-ए-अय्याम ही तो है

आख़िर तो एक रोज़ करेगी नज़र वफ़ा
वो यार-ए-ख़ुश-ख़िसाल सर-ए-बाम ही तो है

भीगी है रात 'फ़ैज़' ग़ज़ल इब्तिदा करो
वक़्त-ए-सरोद दर्द का हंगाम ही तो है - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़


hum par tumhaari chah ka ilzam hi to hai

hum par tumhaari chah ka ilzam hi to hai
dushnam to nahin hai ye ikram hi to hai

karte hain jis pe tan koi jurm to nahin
shauq-e-fuzul o ulfat-e-nakaam hi to hai

dil muddai ke harf-e-malamat se shad hai
ai jaan-e-jaan ye harf tera nam hi to hai

dil na-umid to nahin nakaam hi to hai
lambi hai gham ki sham magar sham hi to hai

dast-e-falak mein gardish-e-taqdir to nahin
dast-e-falak mein gardish-e-ayyam hi to hai

aakhir to ek roz karegi nazar wafa
wo yar-e-khush-khisal sar-e-baam hi to hai

bhigi hai raat 'faiz' ghazal ibtida karo
waqt-e-sarod dard ka hangam hi to hai - Faiz Ahmad Faiz
हम पर तुम्हारी चाह का इल्ज़ाम ही तो है, hum par tumhaari chah ka ilzam hi to hai

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload