चाँद की बुढ़िया - रईस अमरोहवी

चाँद की बुढ़िया

सुना है चाँद है सोने का अण्डा
सुना है चाँद का मौसम है ठंडा

सुना है चाँद में हैं ख़ाक पत्थर
सुना है चाँद में हैं लाल-ओ-गौहर
मगर वो चाँद की बुढ़िया कहाँ है

सुना है चाँद के लब सुर्ख़ सुनहरे
सुना है चाँद में हैं ग़ार गहरे

सुना है चाँद में चाँदी के दरिया
बहुत सुंदर बहुत अनमोल बढ़िया
मगर वो चाँद की बुढ़िया कहाँ है

सुना है चाँद है मामूँ हमारा
हमेशा चंदा मामूँ ही पुकारा

ख़ला में पस्त है बाला हुआ है
ज़मीं की गोद का पाला हुआ है
मगर वो चाँद की बुढ़िया कहाँ है

वो दिन वो रात वो सूरज वो तारे
वो टीले वादियाँ दरिया किनारे

नदी वो नूर की किरनों की नय्या
सुना है चाँद में सब कुछ है भय्या
मगर वो चाँद की बुढ़िया कहाँ है
- रईस अमरोहवी


chaand ki budhiya

suna hai chand hai sone ka anda
suna hai chand ka mausam hai Thanda

suna hai chand mein hain khak patthar
suna hai chand mein hain lal-o-gauhar
magar wo chand ki budhiya kahan hai

suna hai chand ke lab surkh sunahre
suna hai chand mein hain ghaar gahre

suna hai chand mein chaandi ke dariya
bahut sundar bahut anmol badhiya
magar wo chand ki budhiya kahan hai

suna hai chand hai mamun hamara
hamesha chanda mamun hi pukara

khala mein past hai baala hua hai
zameen ki god ka pala hua hai
magar wo chand ki budhiya kahan hai

wo din wo raat wo suraj wo tare
wo teele wadiyan dariya kinare

nadi wo noor ki kirnon ki nayya
suna hai chand mein sab kuchh hai bhayya
magar wo chaand ki budhiya kahan hai
Rais Amrohvi

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post