मेरे अश्कों ने कई आँखों में जल-थल कर दिया - राहत इंदौरी

मेरे अश्कों ने कई आँखों में जल-थल कर दिया | शहर में चर्चा है आख़िर ऐसी लड़की कौन है जिस ने अच्छे-ख़ासे इक शायर को पागल कर दिया

मेरे अश्कों ने कई आँखों में जल-थल कर दिया

मेरे अश्कों ने कई आँखों में जल-थल कर दिया
एक पागल ने बहुत लोगों को पागल कर दिया

अपनी पलकों पर सजा कर मेरे आँसू आप ने
रास्ते की धूल को आँखों का काजल कर दिया

मैं ने दिल दे कर उसे की थी वफ़ा की इब्तिदा
उस ने धोका दे के ये क़िस्सा मुकम्मल कर दिया

ये हवाएँ कब निगाहें फेर लें किस को ख़बर
शोहरतों का तख़्त जब टूटा तो पैदल कर दिया

देवताओं और ख़ुदाओं की लगाई आग ने
देखते ही देखते बस्ती को जंगल कर दिया

ज़ख़्म की सूरत नज़र आते हैं चेहरों के नुक़ूश
हम ने आईनों को तहज़ीबों का मक़्तल कर दिया

शहर में चर्चा है आख़िर ऐसी लड़की कौन है
जिस ने अच्छे-ख़ासे इक शायर को पागल कर दिया - राहत इंदौरी


mere ashqo ne kai aanhko me jal-thal kar diya

mere ashqo ne kai aanhko me jal-thal kar diya
ek pagal ne bahut logo ko pagal kar diya

apni palko par saja kar mere aansu aap ne
raste ki dhool ko kajal kar diya

mai ne dil de kar use ki thi wafa ki ibtida
us e dhoka de ke ye kissa mukamml kar diya

ye hawaye kab nigahe fer le kis ko khabar
shohrato ka takht jab tuta to paidal kar diya

devtao aur khudao ki lagai aag ne
dekhte hi dekhte basti ko jungle kar diya

zakhm ki surat nazar aate hai chehre ke nukush
ham ne aaino ko tahzeebo ka maqtal kar diya

shahar me charcha hai aakhir aisi ladki kaun hai
jis ne achche-khase ik shayar ko pagal kar diya - Rahat Indori

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload