लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूँ हैं - राहत इंदौरी

लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूँ हैं इतना डरते हैं तो फिर घर से निकलते क्यूँ हैं

लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूँ हैं

लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूँ हैं
इतना डरते हैं तो फिर घर से निकलते क्यूँ हैं

मय-कदा ज़र्फ़ के मेआ'र का पैमाना है
ख़ाली शीशों की तरह लोग उछलते क्यूँ हैं

मोड़ होता है जवानी का सँभलने के लिए
और सब लोग यहीं आ के फिसलते क्यूँ हैं

नींद से मेरा तअल्लुक़ ही नहीं बरसों से
ख़्वाब आ आ के मिरी छत पे टहलते क्यूँ हैं

मैं न जुगनू हूँ दिया हूँ न कोई तारा हूँ
रौशनी वाले मिरे नाम से जलते क्यूँ हैं - राहत इंदौरी


log har mod pe ruk ruk ke sambhalte kyun hai

log har mod pe ruk ruk ke sambhalte kyun hai
itna darte hain to phir ghar se nikalte kyun hai

mai-kada zarf ke meaar ka paimana hai
khali shishoN ki tarah log uchhalte kyun hai

mod hota hai jawani ka sambhalne ke liye
aur sab log yahin aa ke fisalte kyun hai

nind se mera talluq hi nahi barsoN se
khwab aa aa ke meri chhat pe tahalte kyun hai

mai na jugnu hun diya hun na koi tara huN
raushni wale mere nam se jalte kyun hai - Rahat Indori

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload