कोई नकाब लगाने की क्या जरूरत है - देवेन्द्र गौतम

कोई नकाब लगाने की क्या जरूरत है दाग़ चेहरे के छुपाने की क्या जरूरत है अगर नसीब बदलने का फन किसी में नहीं फिर कहीं हाथ दिखाने की क्या जरूरत है

कोई नकाब लगाने की क्या जरूरत है

कोई नकाब लगाने की क्या जरूरत है
दाग़ चेहरे के छुपाने की क्या जरूरत है

हरेक मुंह में तो लंबी ज़बां नहीं साहब
सबकी आवाज़ दबाने की क्या जरूरत है

काम हो जाएगा बस एक इशारा कीजै
आपको सामने आने की क्या जरूरत है

खत्म होने को नहीं हमसे ये मसले तो फिर
बेसबब सर को खपाने की क्या जरूरत है

हाथ थामा ही नहीं थामना था जब तुमको
अब मेरा साथ निभाने की क्या जरूरत है

अगर नसीब बदलने का फन किसी में नहीं
फिर कहीं हाथ दिखाने की क्या जरूरत है

पाक दामन है अगर दाग जरा सा भी नहीं
किसी से आंख चुराने की क्या जरूरत है

काम चलता है दिलासे से, दिलासा दीजै
अपने वादों को निभाने की क्या जरूरत है

एक चुल्लू में समा सकता है वो शख्स अगर
उसको दरिया में डुबाने की क्या जरूरत है - देवेन्द्र गौतम


koi naqab lagane ki kya zarurat hai

koi naqab lagane ki kya zarurat hai
dagh chehre ke chhupane ki kya zarurat hai

har ek munh me to lambi zabaan nahi sahab
sabki aawaz dabane ki kya zarurat hai

kaam ho jayega bas ek ishara kije
aapko samne aane ki kya zarurat hai

khatm hone ko nahi hamse ye masaale to phir
besabab sar khapane ki kya zarurat hai

hath thama hi nahi thamna tha jab tumko
ab mera sath nibhane ki kya zarurat hai

agar naseeb badlane ka fan kisi me nahi
phir kahi hath dikhane ki kya zarurat hai

paak daman hai agar dagh jara sa bhi nahi
kisi se aankh churane ki kya zarurat hai

kaam chalta hai dilase se, dilasa deje
apne wado ko nibhane ki kya zarurat hai

ek chullu me sama sakta hai wo shakhs agar
usko dariya me dubane ki kya zarurat hai - Devendra Gautam

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post