फुर्सत-ए-कार फ़क़त चार घड़ी है यारो - जाँ निसार अख्तर

फुर्सत-ए-कार फ़क़त चार घड़ी है यारो ये न सोचो कि अभी उम्र पड़ी है यारो जब भी चाहेंगे ज़माने को बदल डालेंगे सिर्फ़ कहने के लिए बात बड़ी है यारो

फुर्सत-ए-कार फ़क़त चार घड़ी है यारो

फुर्सत-ए-कार फ़क़त चार घड़ी है यारो
ये न सोचो कि अभी उम्र पड़ी है यारो

अपने तारीक मकानों से तो बाहर झाँको
ज़िन्दगी शम्अ लिए दर पे खड़ी है यारो

हमने सदियों इन्हीं ज़र्रो से मोहब्बत की है
चाँद-तारों से तो कल आँख लड़ी है यारो

फ़ासला चन्द क़दम का है, मना लें चलकर
सुबह आयी है मगर दूर खड़ी है यारो

किसकी दहलीज़ पे ले जाके सजायें इसको
बीच रस्ते में कोई लाश पड़ी है यारो

जब भी चाहेंगे ज़माने को बदल डालेंगे
सिर्फ़ कहने के लिए बात बड़ी है यारो

उनके बिन जी के दिखा देंगे उन्हें, यूँ ही सही
बात अपनी है कि ज़िद आन पड़ी है यारो - जाँ निसार अख्तर
मायने
फुर्सत-ए-कार=कार्य का अवकाश


fursat-e-kar faqat char ghadi hai yaaro

fursat-e-kar faqat char ghadi hai yaaro
ye n socho ki abhi umra padi hai yaaro

apne taariq makano se to bahar jhaanko
zindagi shamaa liye dar pe khadi hai yaaro

hamne sadiyon inhi zarro se mohabbat ki hai
chaand-taro se to kal aankh ladi hai yaaro

fasla chand kadam ka hai, mana le chalkar
subah aayi hai magar door khadi hai yaaro

kiski dahleej pe le jake sajaye isko
beech raste me koi laash padi hai yaaro

jab bhi chahenge zamane ko badal dalenge
sirf kahne ke liye baat badi hai yaaro

unke bin ji ke dikha denge unhe, yun hi sahi
baat apni hai ki jid aan padi hai yaaro - Jan Nisar Akhtar

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload