हम दहर के इस वीराने में जो कुछ भी नज़ारा करते हैं - मुईन अहसन जज़्बी

हम दहर के इस वीराने में जो कुछ भी नज़ारा करते हैं अश्कों की ज़बाँ में कहते हैं आहों में इशारा करते हैं

हम दहर के इस वीराने में जो कुछ भी नज़ारा करते हैं

हम दहर के इस वीराने में जो कुछ भी नज़ारा करते हैं
अश्कों की ज़बाँ में कहते हैं आहों में इशारा करते हैं

क्या तुझ को पता क्या तुझ को ख़बर दिन रात ख़यालों में अपने
ऐ काकुल-ए-गीती हम तुझ को जिस तरह सँवारा करते हैं

ऐ मौज-ए-बला उन को भी ज़रा दो चार थपेड़े हल्के से
कुछ लोग अभी तक साहिल से तूफ़ाँ का नज़ारा करते हैं

क्या जानिए कब ये पाप कटे क्या जानिए वो दिन कब आए
जिस दिन के लिए हम ऐ 'जज़्बी' क्या कुछ न गवारा करते हैं - मुईन अहसन जज़्बी


hum dahar ke is virane me jo kuchh bhi nazara karte hai

hum dahar ke is virane me jo kuchh bhi nazara karte hai
ashkon ki zaban me kahte hai aahon mein ishaara karte hai

kya tujh ko pata kya tujh ko khabar din raat khayalon mein apne
ai kakul-e-giti hum tujh ko jis tarah sanwara karte hai

ai mauj-e-bala un ko bhi zara do chaar thapede halke se
kuchh log abhi tak sahil se tufan ka nazara karte hai

kya jaaniye kab ye pap kate kya jaaniye wo din kab aae
jis din ke liye hum ai 'jazbi' kya kuchh na gawara karte hai - Moin Ahsan Jazbi

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload