पैसे से क्यों सांस मिले
पैसे से क्यों सांस मिलेहै जीवन तो आस मिले
घुटन नहीं हो जीने में
सोचें न जल पीने में
खुली फ़िज़ा से बचना क्या
बंद घरों में रहना क्या
घर की खिड़की खोल सकें
बिना मास्क के बोल सकें
दफ्तर हो आसान पहुंचना
नहीं हमें श्मसान पहुंचना
ये सब मुमकिन कैसे हो
काम अगर जो ऐसे हो
कुछ-कुछ पेड लगाएं हमसब
पर्यावरण बचाएं हमसब
बदलें अपने तौर-तरीके
जीने के ये सरल सलीके
प्रकृति तो सब देती है
अपने खातिर क्या लेती है
हम उसके जो दोस्त बनेंगे
कभी बीमारी से न मरेंगे -डॉ. जियाउर रहमान जाफरी
paise se kyon saans mile
paise se kyon saans milehai jeevan to aas mile
gutan nahi ho jeene me
soche n jal peene me
khuli fiza se bachna kya
band gharo me rahna kya
ghar ki khidki khol sake
bina mask ke bol sake
daftar ho aasan pahunchana
nahi hame shamsan panhuchana
ye sab mumkin kaise ho
kaam agar jo aise ho
kuchh-kuchh Pedh lagaye ham sab
paryawaran banaye ham sab
badle apne taur-tarike
jeene ke ye saral sallike
prakriti to sab deti hai
apne khatir kya leti hai
ham uske jo dost banenge
kabhi bimari se n marenge - Dr. Zia Ur Rehman Jafri
कुछ-कुछ पेड लगाएं हमसब
पर्यावरण बचाएं हमसब
बदलें अपने तौर-तरीके
जीने के ये सरल सलीके
प्रकृति तो सब देती है
अपने खातिर क्या लेती है
... बहुत सही
यही समय है सबको चेत जाने का ...
जी बिल्कुल बहुत ज्यादा देर और नुकसान ही करने वाली है |