आओ मिलकर गले इस नये साल में - अभिषेक कुमार अम्बर

आओ मिलकर गले इस नये साल में भूल जायें गिले इस नये साल में घर न कोई जले इस नये साल में फूल हर सू खिले इस नये साल में

आओ मिलकर गले इस नये साल में

आओ मिलकर गले इस नये साल में
भूल जायें गिले इस नये साल में

घर न कोई जले इस नये साल में
फूल हर सू खिले इस नये साल में

देशवासी सभी चाहते हैं यही
देश फूले फले इस नये साल में

नफ़रतें ख़त्म होकर शुरू फिर से हों
प्यार के सिलसिले इस नये साल में

आपका साथ यूँ ही, मिला जो हमें
जीत लेंगे किले इस नये साल में

सबके आँगन में खुशियों की गंगा बहे
और विपदा टले इस नये साल में

बस तमन्ना है 'अम्बर' हमारी यही
हो सभी के भले इस नये साल में - अभिषेक कुमार अम्बर


aao milkar gale is naye saal me

aao milkar gale is naye saal me
bhul jaye gile is naye saal me

ghar n koi jale is naye saal me
phool har su khile is naye saal me

deshwasi sabhi chahte hai yahi
desh phoole fale is naye saal me

nafrate khatm hokar shuru phir se ho
pyar ke silsile is naye saal me

aapka sath yun hi mila jo hame
jeet lenge kile is naye saal me

sabke aangan me khushiyo ki ganga bahe
aur vipda tale is naye saal me

bas tamanna hai 'Ambar' hamari yahi
ho sabhi ke bhale is naye saal me -Abhishek Kumar Ambar

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post