
मक़तल छोड़ के घर जाएं नामुमकिन है
मक़तल छोड़ के घर जाएं नामुमकिन हैवक़्त से पहले मर जाएं नामुमकिन है
हमदर्दी से रोज़ कुरेदे जाते हैं
ज़ख़्म जिगर के भर जाएं नामुमकिन है
ग़ेरों जैसा अपने साथ रखा वरना
हम तुझ से बाहर जाएं नामुमकिन है
मजबूरी ने बांध रखे हैं अपने हाथ
वरना तुझ से डर जाएं नामुमकिन है
दरवाज़े पर बैठी होंगी उम्मीदें
ले कर चश्मे तर जाएं नामुमकिन है - राज़िक़ अंसारी
राज़िक़ अंसारी साहब इंदौर के रहने वाले है आपने अपनी शायरी की शुरुवात सन 1985 में की थी आपका जन्म 1 अप्रैल 1960 को हुआ |
maqtal chhod ke ghar jaye namumkin hai
maqtal chhod ke ghar jaye namumkin haiwaqt ke pahle mar jaye namumkin hai
hamdardi se roz kurede jate hai
jakhm jigar ke bhar jaye namumkin hai
gairo jaisa apne sath rakha warna
ham tujh se bahar jaye namumkin hai
majburi ne bandh rakhe hai apne hath
warna tujh se dar jaye namumkin hai
darwaje par baithi hogi ummide
le kar chashme tar jaye namumkin hai - Razique Anasri
हमदर्दी से रोज़ कुरेदे जाते हैंथ
ज़ख़्म जिगर के भर जाएं नामुमकिन है... वाह ...बेहतरीन शायरी।
I'm glad to get my feelings on google.