ठीक है ख़ुद को हम बदलते हैं - जौन एलिया

ठीक है ख़ुद को हम बदलते हैं शुक्रिया मश्वरत का चलते हैं क्या तकल्लुफ़ करें ये कहने में जो भी ख़ुश है हम उस से जलते हैं

ठीक है ख़ुद को हम बदलते हैं

ठीक है ख़ुद को हम बदलते हैं
शुक्रिया मश्वरत का चलते हैं

हो रहा हूँ मैं किस तरह बरबाद
देखने वाले हाथ मलते हैं

है वो जान अब हर एक महफ़िल की
हम भी अब घर से कम निकलते हैं

क्या तकल्लुफ़ करें ये कहने में
जो भी ख़ुश है हम उस से जलते हैं

है उसे दूर का सफ़र दर-पेश
हम सँभाले नहीं सँभलते हैं

तुम बनो रंग तुम बनो ख़ुश्बू
हम तो अपने सुख़न में ढलते हैं

मैं उसी तरह तो बहलता हूँ
और सब जिस तरह बहलते हैं

है अजब फ़ैसले का सहरा भी
चल न पड़िए तो पाँव जलते हैं - जौन एलिया


thik hai khud ko hum badalte hain

thik hai khud ko hum badalte hain
shukriya mashwarat ka chalte hain

ho raha hun main kis tarah barbaad
dekhne wale hath malte hain

hai wo jaan ab har ek mahfil ki
hum bhi ab ghar se kam nikalte hain

kya takalluf karen ye kahne mein
jo bhi khush hai hum us se jalte hain

hai use dur ka safar dar-pesh
hum sambhaale nahin sambhalte hain

tum bano rang tum bano khushbu
hum to apne sukhan mein dhalte hain

main usi tarah to bahalta hun
aur sab jis tarah bahalte hain

hai ajab faisle ka sahra bhi
chal na padiye to panw jalte hain - Jaun Eliya

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload