शब्द यदि हर अर्थ का, पर्याय होता जायेगा - महावीर उत्तरांचली

शब्द यदि हर अर्थ का, पर्याय होता जायेगा

शब्द यदि हर अर्थ का, पर्याय होता जायेगा
भाव का व्यापक बड़ा, समुदाय होता जायेगा

कवि हृदय से फूटकर जब गीत का होगा जनम
काव्य का आरम्भ इक, अध्याय होता जायेगा

अपने अन्तस में छिपे, मानुस को पहचान लो
यूँ तुम्हारे ज्ञान का, स्वाध्याय होता जायेगा

त्याग यूँ करते रहे जो, आप जीवन मूल्य का
दूसरों के प्रति निरन्तर, अन्याय होता जायेगा

ये व्यवस्था यूँ ही यदि, अपराध को ढोती रही
आप मन्थन कीजिये क्या, न्याय होता जायेगा

वक़्त ये संघर्ष का है, आप जो चेते नहीं
ज़िन्दगी का रूप फिर, कृशकाय होता जायेगा - महावीर उत्तरांचली


shabd yadi har arth ka, paryay hota jayega

shabd yadi har arth ka, paryay hota jayega
bhav ka vyapak bada, samuday hota jayega

kavi hriday se futkar jab geet ka hoga janam
kavya ka aarambh ik, adhyay hota jayega

apne antas me chhipe, manus ko pahchan lo
yun tumhare gyan ka, swadhyay hota jayega

tyag yun karte rahe, aap jeevan mulya ka
dusro ke prati nirantar, anyay hota jayega

ye vyvastha yun hi yadi, apradh ko dhhoti rahi
aap manthan kijiye kya, nyay hota jayega

waqt ye sangharsh ka hai, aap jo chete nahin
zindagi ka roop phir, krishkay hota jayega - Mahaveer Uttranchali

1 Comments

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload