
कार सरकार
नए-नए मंत्री नेअपने ड्राईवर से कहा-
"आज कार हम चलायेंगे।"
ड्राईवर बोला-
"हम उतर जायेंगे
हुज़ूर! चलाकर तो देखिये
आपकी आत्मा हिल जायेगी
ये कार है सरकार नहीं, जो
भगवान भरोसे चल जायेगी।"
- शैल चतुर्वेदी
car sarkar
naye naye mantri neapne driver se kaha-
"aaj car ham chalayenge
driver bola -
ham utar jayenge
hujur! chalakar to dekhiye
aapki aatma hil jayegi
ye car hai sarkar nahi, jo
bhawan bharose chal jayegi
- Shail Chaturvedi