मेरे घर का हर कोना जानता है - डॉ. ज़िया उर रहमान जाफरी

मेरे घर का हर कोना जानता है

मेरे घर का हर कोना जानता है
मैं जागा हूं बिछोना जानता है

मैं उससे दूर हटना चाहता था
वो जादूगर है टोना जानता है

अगर तू ने मुहब्बत की है मुझसे
हमारा दिल भी होना जानता है

हमेशा ही से मैं खाली रहा हूं
वो पाया है तो खोना जानता है

मैं रहता ही नहीं रहमो करम पर
ये कांधा बोझ ढोना जानता है

मेरे बच्चे की दुनिया को पता है
कहां पर है खिलौना जानता है

मेरे दिल की ज़मीं में नफरतों का
वो लड़का बीज बोना जानता है - डॉ. ज़िया उर रहमान जाफरी


mere ghar ka har kona janta hain

mere ghar ka har kona janta hain
mai jaga hun bichhona janta hain

mai usse door hatna chahta tha
wo jadugar hai tona janta hain

agar tu ne muhbbat ki hai mujhse
hamara dil bhi hona janta hain

hamesha hi se main khali raha hun
wo paya hai to khona janta hai

mai rahta hi nahi ramhmo karam par
ye kandha bojh dhona janta hai

mere bachche ki duniya ko pata hai
kahan par hai khilouna janta hai

mere dil ki zameeN me nafrato ka
wo ladka beej bona janta hai - Dr. Zia ur Rehman Jafri

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post