फलक पर चांदनी होगी, ज़मीं पर रौशनी होगी - गणेश गायकवाड आगाज़

फलक पर चांदनी होगी, ज़मीं पर रौशनी होगी

फलक पर चांदनी होगी, ज़मीं पर रौशनी होगी
मगर तेरी कमी होगी, कभी सोचा न था हम ने

दुआओं का असर होगा, दवा भी कारगर होगी
हसीं ये जिंदगी होगी, कभी सोचा न था हम ने

अदा में दिलकशी होगी, लबो पर ताज़गी होगी
नज़र में तिश्नगी होगी, कभी सोचा न था हम ने

बहारो का समां होगा, चमन भी मुस्कुराएगा
हवाए मातमी होगी, कभी सोचा न था हम ने

मिलेगा पानी मंगल पर, बसेरा चाँद पर होगा
ज़मीं प्यासी रही होगी, कभी सोचा न था हम ने - डॉ. गणेश गायकवाड आगाज़


falak par chandni hogi, zameen par roshni hogi

falak par chandni hogi, zameen par roshni hogi
magar teri kami hogi, kabhi socha n tha ham ne

duaao ka asar hoga, dawa bhi kargar hogi
haseeN ye zindagi hogi, kabhi socha n tha ham ne

ada me dilkashi hogi, labo par tazagi hogi
nazar me tishnagi hogi, kabhi socha n tha ham ne

baharo ka samaanN hoga, chaman bhi muskurayega
hawaye matami hogi, kabhi socha n tha ham ne

mile paani mangal par, basera chaand par hoga
zameeN pyasi rahi hogi, kabhi socha n tha ham ne - Dr. Ganesh Gaikwad Aaghaz

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload