फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ
फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँमाँ तुझे मैं गुन - गुनाना चाहता हूँ
कल सिरहाने जो तुम्हारा हाथ था
उसको फिर तकिया बनाना चाहता हूँ
फिर उठा ले गोद में अपनी मुझे
दुनिया - दारी भूल जाना चाहता हूँ
इस शहर ने छीन ली बरकत मेरी
मैं सभी को ये बताना चाहता हूँ
सर छुपाने को जगह तक ना मिली
आँख के आँसू छुपाना चाहता हूँ
छोड कर जन्नत कहाँ हम आ गये
फिर उसी मन्दिर में सजदा चाहता हूँ
जिन्दगी थकने लगी है अब मेरी
फिर तुम्हारे पास आना चाहता हूँ
पाँव में छाले दिये इस उम्र ने
फिर वही बचपन सुहाना चाहता हूँ - सुरजीत मान जलईया सिंह
phir wahi kissa sunana chahta hun
phir wahi kissa sunana chahta hunmaa tujhe main gun-gunana chahta hun
kal sirhane jo tumhara haath tha
usko phir takiya banana chahta hun
phir utha le god mein apni mujhe
duniya-dari bhul jana chahta hun
is Shahar ne chheen li barkat meri
main sabhi ko ye batana chahta hun
sar chhupane ko jagah tak na mili
aankh ke aansu chhupana chahta hun
chhod kar Jannat kahan ham aa gaye
phir usi mandir mein sajda chahta hun
zindagi thakne lagi hai ab meri
phir tumhare paas aana chahta hun
paanv mein chhale diye is umra ne
phir wahi bachpan suhana chahta hun - Surjit Maan Jaliya Singh
ज़खीरा साहित्य परिवार का हृदय से आभार, आपका सहयोग साहित्यकार की साहित्यिक यात्रा को ऊर्जा प्रदान करता है। बहुत बहुत धन्यावाद
सुरजीत मान जलईया सिंह