मीर - आलोक धन्वा

मीर - आलोक धन्वा | मीर पर बातें करो तो वे बातें भी उतनी ही अच्छी लगती है जितने मीर

मीर - आलोक धन्वा

मीर पर बातें करो
तो वे बातें भी उतनी ही अच्छी लगती है
जितने मीर

और तुम्हारा वह कहना सब
दीवानगी की सादगी में
दिल-दिल करना
दुहराना दिल के बारे में
ज़ोर देकर कहना अपने दिल के बारे में कि
जनाब यह वही दिल है
जो मीर की गली से हो आया है।
- आलोक धन्वा


Meer

meer par baatein karo
to ve baate bhi utni hi achchhi lagti hai
jitne meer

aur tumhara wah kahna sab
deewangi ki sadgi mein
dil-dil karna
duhrana dil ke bare mein
zor dekar kahna apne dil ke baare me ki
janab yah wahi dil hai
jo meer ki gali se ho aaya hai
- Alok Dhanwa

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post