आशा का दीपक - रामधारी सिंह दिनकर

आशा का दीपक - रामधारी सिंह दिनकर | वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है; थक कर बैठ गये क्या भाई! मन्जिल दूर नहीं है।

आशा का दीपक

वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है;
थक कर बैठ गये क्या भाई! मन्जिल दूर नहीं है।
चिन्गारी बन गयी लहू की, बून्द गिरी जो पग से;
चमक रहे, पीछे मुड़ देखो चरण-चिह्न जगमग से।
बाकी होश तभी तक, जब तक जलता तूर नहीं है;
थक कर बैठ गये क्या भाई मन्जिल दूर नहीं है।

अपनी हड्डी की मशाल से हृदय चीरते तम का;
सारी रात चले तुम दु:ख झेलते कुलिश का।
एक खेय है शेष, किसी विध पार उसे कर जाओ;
वह देखो, उस पार चमकता है मन्दिर प्रियतम का।
आकर इतना पास फिरे, वह सच्चा शूर नहीं है;
थककर बैठ गये क्या भाई! मंज़िल दूर नहीं है।

दिशा दीप्त हो उठी प्राप्त कर पुण्य-प्रकाश तुम्हारा;
लिखा जा चुका अनल-अक्षरों में इतिहास तुम्हारा।
जिस मिट्टी ने लहू पिया, वह फूल खिलाएगी ही;
अम्बर पर घन बन छाएगा ही उच्छ्वास तुम्हारा।
और अधिक ले जाँच, देवता इतना क्रूर नहीं है;
थककर बैठ गये क्या भाई! मंज़िल दूर नहीं है।
- रामधारी सिंह दिनकर


Aasha ka Deepak

wah pradeep jo deekh raha hai jhilmil door nahin hai
thak kar baith gaye kya bhai ! manzil door nahin hai
chingari ban gayi lahu ki, boond giri jo pag se
chamak rahe pichhe mud dekho, charan-chinh jagmag se
baki hosh tabhi tak, jab tak jalta toor nahin hai
thak kar baith gaye kya bhai ! manzil door nahin hai

apni haddi ki mashal se hriday cheerte tam ka
saari raat chale tum dukh jhelte kulish ka
ek khey hai shesh, kis bidh paar use kar jao
wah dekho, us paar chamkta hai mandir priytam ka
aakar itna paas phire, wah sachcha shoor nahin hai
thak kar baith gaye kya bhai ! manzil door nahin hai

disha dipt ho uthi prapt kar punya-prakash tumhara
likha ja chuka anal-akshro me itihas tumhara
jis mitii ne lahu piya, wah phool khilayagi hi
ambar par ghan ban chhaega hi uchhawas tumhara
aur adhik le jaanch, devta itna krur nahin hai
thak kar baith gaye kya bhai ! manzil door nahin hai
- Ramdhari Singh Dinkar
आशा का दीपक - रामधारी सिंह दिनकर, आशा का दीपक कविता, आशा पर कविता, मंजिल दूर नहीं है कविता, मंजिल दूर नहीं है shayari, वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल दूर नहीं है; थक कर बैठ गये क्या भाई ! मंज़िल दूर नहीं है

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post