टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी - रमेश तैलंग

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी, ये लो एक चवन्नी जी, बज्जी से प्यारा-प्यारा, लाना छोटा गुब्बारा, ऊपर उसे उड़ाएँगे, आसमान पहुँचाएँगे

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी- रमेश तैलंग

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
बज्जी से प्यारा-प्यारा
लाना छोटा गुब्बारा
ऊपर उसे उड़ाएँगे
आसमान पहुँचाएँगे !

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
बज्जी से ताजी-ताजी
लाना पालक की भाजी
घर पर उसे पकाएँगे
साथ बैठ कर खाएँगे !

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
जल्दी से बज्जी जाना
एक डुगडुगी ले आना
डुगडुग उसे बजाएँगे
मिल कर गाने गाएँगे!
- रमेश तैलंग


Tinni Ji

tinni ji! o tinni ji
ye lo ek chavvni ji
bachchi se pyara pyara
lana chhota gubbara
upar use udayenge
aasman pahuchayenge

tinni ji! o tinni ji
ye lo ek chavvni ji
bajji se taji-taji
lana palak ki bhaji
ghar par use pakaenge
sath baith kar khaenge

tinni ji! o tinni ji
ye lo ek chavvni ji
jaldi se bajji jana
ek dugdugi le aana
dugdug use bajaenge
mil kar gane gaenge
- Ramesh Telang

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post