सम्भावनाएँ - अज्ञेय

सम्भावनाएँ

अब आप हीं सोचिये कि कितनी सम्भावनाएँ हैं
कि मैं आप पर हँसूं और आप मुझे पागल करार दे दें
याकि आप मुझ पर हँसें और आप हीं मुझे पागल करार दे दें |
या कि आपको कोई बताए
कि मुझे पागल करार किया गया
और आप केवल हँस दें.
या कि हँसी की बात जाने दीजिए
मैं गाली दूं और आप...
लेकिन बात दोहराने से क्या लाभ
आप समझ तो गये न
कि मैं कहना क्या चाहता हूँ?
क्यूँकि पागल न तो आप हैं और न मैं
बात केवल करार दिये जाने की है |
या हाँ कभी गिरफ्तार किये जाने की है |
तो क्या किया जाए?
हाँ! हंसा तो जाए
हंसना कब-कब नसीब होता है?
पर कौन पहले हँसे
किबला आप किबला आप
- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"


sambhavnaen

ab aap hi sochiye ki kitni sambhawnayen hai
ki mai aap par hansu aur aap mujhe paagal karar de de
yaaki aap mujh par hanse aur aap hi mujhe pagal karar de de
yaa ki aapko koi bataye
ki mujhe pagal karar kiya gaya
aur aap kewal hans de...
ya ki hansi ki baat jane dijiye
mai gaali dun aur aap...
lekin baat dohrane se kya laabh
aap samajh to gaye n
ki mai kahna kya chahta hun?
kyuki pagal n to aap hai aur n main
baat kewal karar diye jaane ki hain
yaa haan kabhi giraftaar kiye jaane ki hain
to kya kiya jayen
hasna kab-kab naseeb hota hai?
par kaun pahle hase
kibla aap kibla aap
- Sachchidanand Hiranand Vatsyayan Agyeya
सम्भावनाएँ - अज्ञेय, सम्भावनाएँ - अज्ञेय, सम्भावनाएँ - अज्ञेय

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post