जब भी तुम को सोचा है - फ़ारूक़ नाज़की

जब भी तुम को सोचा है

जब भी तुम को सोचा है
सारा मंज़र बदला है

जाते जाते ये किस ने
नाम पवन पर लिक्खा है

अँगारों के मौसम में
जिस्मों का सा मेला है

मेरी बस्ती में आ कर
पागल दरिया ठहरा है

ख़ुशियाँ हैं मेहमान मिरी
ग़म मेरा हम-साया है

तुम क्या जानो कश्मीरी
दिल्ली में क्या होता है
- फ़ारूक़ नाज़की


jab bhi tum ko socha hai

jab bhi tum ko socha hai
sara manzar badla hai

jate jate ye kis ne
nam pawan par likkha hai

angaron ke mausam mein
jismon ka sa mela hai

meri basti mein aa kar
pagal dariya thahra hai

khushiyan hain mehman meri
gham mera ham-saya hai

tum kya jaano kashmiri
dilli mein kya hota hai
- Farooq Nazki

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post