वो बचा रहा है गिरा के जो, वो अज़ीज़ है या रक़ीब है - निज़ाम फतेहपुरी

वो बचा रहा है गिरा के जो, वो अज़ीज़ है या रक़ीब है

ग़ज़ल - बहरे कामिल मुसम्मन सालिम
अरकान - मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन
वज़्न- 11212 11212 11212 11212


वो बचा रहा है गिरा के जो, वो अज़ीज़ है या रक़ीब है।
न समझ सका उसे आज तक, कि वो कौन है जो अजीब है।।

मेरी ज़िंदगी का जो हाल है, वो कमाल मेरा अमाल है।
जो किया उसी का सिला है सब, मैंने ख़ुद लिखा ये नसीब है।।

जिसे ढूँढता रहा उम्र भर, रहा साथ-साथ दिखा न पर।
मेरा साथ उसका अजीब है, न वो दूर है न क़रीब है।।

जहाँ दिल में प्यार बसा हुआ, वहीं जन्म शायरी का हुआ।
जो क़लम से आग उगल रहा, वो नजीब है न अदीब है।।

भरी नफ़रतें जहाँ दिल में हों, वहाँ दिल सुकूँ कहाँ पाएगा।
जो फ़िज़ा में ज़हर मिला रहा, वो मुहिब नही है मुहीब है।।

वो डरे ज़माने के ख़ौफ़ से, जिसे मौत पर है यक़ीं नहीं।
मैं डरूँ किसी से जहाँ में क्यूँ, मेरे साथ मेरा हबीब है।।

यहाँ आया जो उसे जाना है, यही ला-फ़ना वो निज़ाम है।
है करम ख़ुदा का उसी पे सब, जो अमीर है न ग़रीब है।। - निज़ाम फतेहपुरी


wo bacha raha hai gira ke jo, wo aziz hai ya raqeeb hai

wo bacha raha hai gira ke jo, wo aziz hai ya raqeeb hai
n samajh saka use aaj tak, ki wo kaun hai jo ajeeb hai

meri zindagi ka jo haal hai, wo kamal mera amaal hai
jo kiya usi ka sila hai sab, maine khud likha ye naseeb hai

jise dhundhta raha umra bhar, raha saath-saath dikha na par
mera sath uska ajeeb hai, n wo door hai n kareeb hai

jahan dil mein pyar basa hua, wahi janm shayari ka hua
jo kalam se aag ugal raha, wo najeeb hai n adeeb hai

bhari nafrate jahan dil me ho, waha dil sukoon kahan payega
jo fizan me zahar mila raha, wo muhib nahi hai muheeb hai

wo dare zamane ke khauf se, jise maut par hai yakeen nahin
mai daru kisi se jahan me kyun, mere mera habeeb hai

yahan aaya jo use jana hai, yahi la-fana wo nizam hai
hai karam khuda ka usi pe sab, wo ameer hai n gareeb hai - Nizam Fatehpuri

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload