हमारा देश - इब्ने इंशा

हमारा देश - इब्ने इंशा

"ईरान में कौन रहता है?"
"ईरान में ईरानी कौम रहती है।"
"इंग्लिस्तान (इंग्लैंड) में कौन रहता है?"
"इंग्लिस्तान में अंग्रेज कौम रहती है।"
"फ्रांस में कौन रहता है?"
"फ्रांस में फ्रांसीसी कौम रहती है।"
"यह कौन-सा मुल्क है?"
"यह पाकिस्तान है!"
"इसमें पाकिस्तानी कौम रहती होगी?"
"नहीं! इसमें पाकिस्तानी कौम नहीं रहती।
इसमें सिंधी कौम रहती है।
इसमें पंजाबी कौम रहती है।
इसमें बंगाली कौम रहती है।
इसमें यह कौम रहती है।
इसमें वह कौम रहती हैं।"
"लेकिन पंजाबी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!
सिंधी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!
बंगाली तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!
फिर यह अलग देश क्यों बनाया था?"
"गलती हुई। मांफ कर दीजिए। अब कभी नहीं बनाएंगे।"
- इब्ने इंशा


hamara desh

"Iran me koun rahta hai?"
"Iran me Irani koum rahti hai"
"Englishtan (England) me koun rahta hai?"
"Englishtan me angrej koum rahti hai"
"France me koun rahta hai?"
"France me Francis koum rahti hai?"
"yah koun sa mulk hai?"
"Yah Pakistan hai !"
"Isme Pakistani koum rahti hogi?"
"Nahi ! isme Pakistani koum nahi rahti
isme sindhi koum rahti hai
isme panjabi koum rahti hai
isme bangali koum rahti hai
isme yah koum rahti hai
isme wah koum rahti hai"
"Lekin Punjabi to Hindustan me bhi rahte hai!
Sindhi to Hindustan me bhi rahte hai
Bangali to Hindustan me bhi rahte hai
phir yah alag desh kyo banaya tha?"
"Galti hui maaf kar dijiye ab kabhi nahi banayenge"
- Ibne Insha

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post