सबकी हालत एक है नादा - फ़िराक गोरखपुरी

सबकी हालत एक है नादा कौन है गमगी, कौन है शादाँ उसका पाना है वह करिश्मा सोच तो मुश्किल, देख तो आसा बादाकशो को फिक्र है जिसकी बादा न सागर, बर्क न बारां

सबकी हालत एक है नादा

सबकी हालत एक है नादा
कौन है गमगी, कौन है शादाँ

उसका पाना है वह करिश्मा
सोच तो मुश्किल, देख तो आसा

बादाकशो को फिक्र है जिसकी
बादा न सागर, बर्क न बारां

दुनिया को दुनिया करना है
ये मनसूबे, साज न सामां

ढूंढ़ ले मुझको दुनिया-दुनिया
सहारा-सहरा, जिन्दा-जिन्दा

उम्र 'फ़िराक' ने युही बसर की
कुछ गमे जाना, कुछ गमे दौरा - फ़िराक गोरखपुरी
मायने
शादाँ=खुश, बादाकश=शराब पीने वाले, साग़र=जाम, बर्क=बिजली, बारां=बारिश, सहारा=रेगिस्तान, जिन्दा=कैदखाना


sabki halat ek hai nada

sabki halat ek hai nada
koun hai gamgi, koun hai shadaan

uska paana hai wah karishma
soch to mushkil, dekh ke aasa

badakasho ko fikr hai jiski
bada n sagar, barq n baraan

duniya ko duniya karna hai
ye mansube, saaj n samaan

dhundh le mujhko duniya-duniya
sahra-sahra, zinda-zinda

umr "Firaq" ne yuhi basar ki
kuch game jana, kuch game doura - Firaq Gorakhpuri

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload