आगे बढ़ते जायेंगे - त्रिलोक सिंह ठकुरेला

आगे बढ़ते जायेंगे मिलकर कदम बढ़ायेंगे । विघ्नों का मुख मोडेंगे, पथ को कभी न छोड़ेंगे, सौ सौ युक्ति लगायेंगे । आगे बढ़ते जायेंगे ।। नई सदी के बच्चे हैं, दृढ़ हैं, मन के सच्चे हैं, कुछ भी हो जय पायेंगे । आगे बढ़ते जायेंगे ।। - त्रिलोक सिंह ठकुरेला

आगे बढ़ते जायेंगे

मिलकर कदम बढ़ायेंगे ।
आगे बढ़ते जायेंगे ।।

हाँ, बाधाएं आयेंगी,
माना, बहुत डरायेंगी,
किन्तु न हम घबरायेंगे।
आगे बढ़ते जायेंगे ।।

रुकना अपना काम नहीं,
जीत बिना आराम नहीं,
सबको यह समझायेंगे ।
आगे बढ़ते जायेंगे ।।

विघ्नों का मुख मोडेंगे,
पथ को कभी न छोड़ेंगे,
सौ सौ युक्ति लगायेंगे ।
आगे बढ़ते जायेंगे ।।

नई सदी के बच्चे हैं,
दृढ़ हैं, मन के सच्चे हैं,
कुछ भी हो जय पायेंगे ।
आगे बढ़ते जायेंगे ।।
- त्रिलोक सिंह ठकुरेला


aage badhte jayenge

milkar kadam badhayenge
aage badhte jayenge

haa, badhayen aayengi
mana, bahut darayegi
kintu n ham ghabrayenge
aage badhte jayenge

rukna apna kaam nahin
jeet bina aaram nahin
sabko yah samjhayenge
aage badhte jayenge

vighno ka mukh modenge
path ko kabhi n chhodenge
sau sau yukti lagayenge
aage badhte jayenge

nai sadi ke bachche hai
dridh hai, man ke sachche hai
kuchh bhi ho jay payenge
aage badhte jayenge
- Trilok Singh Thakurela

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload