वसंत - जयशंकर प्रसाद

वसंत तू आता है फिर जाता है। जीवन में पुलकित प्रणय सदृश, यौवन की पहली कांति अकृश, जैसी हो, वह तू पाता है, हे वसंत क्यों तू आता है?

वसंत - जयशंकर प्रसाद

तू आता है फिर जाता है।
जीवन में पुलकित प्रणय सदृश,
यौवन की पहली कांति अकृश,

जैसी हो, वह तू पाता है, हे वसंत क्यों तू आता है?

पिक अपनी कूक सुनाता है,
तू आता है फिर जाता है।
बस, खुले हृदय से करुण कथा,
बीती बातें कुछ मर्म व्यथा,

वह डाल-डाल पर जाता है, फिर ताल-ताल पर गाता है।

मलयज मंथर गति आता है,
तू आता है फिर जाता है।
जीवन की सुख-दु:ख आशा सब,
पतझड़ हो पूर्ण हुई हैं अब,

विकसित रसाल मुस्काता है, कर-किसलय हिला बुलाता है।

हे वसंत क्यों तू आता है?
तू आता है फिर जाता है।
- जयशंकर प्रसाद

Vasant

tu aata hai phir jata hai
jeevan me pulkit pranay sdrish,
yauvan ki pahli kranti akrish,

jaisi ho, wah tu pata hai, he vasant kyon tu aata hai?

pik apni kook sunata hai,
tu aata hai, phir jata hai,
bas, khule hriday se karun katha,
biti bate kuchh marm vytha,

wah daal-daal par jata hai, phir taal-taal par gata hai.

malyaj mandhar gati aata hai,
tu aata hai phir jata hai
jeevan ki sukh-dukh aasha sab,
patjhad ho purn hui hai ab,

viksit rasaal muskata hai, kar-kislay hila bulata hai.

he vasant kyon tu aata hai?
tu ata hai phir jata hai.
- Jaishankar Prasad

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload