कमाल-ए-इश्क़ है दीवाना हो गया हूँ मैं - असरार-उल-हक़ मजाज़

कमाल-ए-इश्क़ है दीवाना हो गया हूँ मैं

कमाल-ए-इश्क़ है दीवाना हो गया हूँ मैं
ये किस के हाथ से दामन छुड़ा रहा हूँ मैं

तुम्हीं तो हो जिसे कहती है नाख़ुदा दुनिया
बचा सको तो बचा लो कि डूबता हूँ मैं

ये मेरे इश्क़ की मजबूरियाँ मआज़-अल्लाह
तुम्हारा राज़ तुम्हीं से छुपा रहा हूँ मैं

इस इक हिजाब पे सौ बे-हिजाबियाँ सदक़े
जहाँ से चाहता हूँ तुम को देखता हूँ मैं

बताने वाले वहीं पर बताते हैं मंज़िल
हज़ार बार जहाँ से गुज़र चुका हूँ मैं

कभी ये ज़ोम कि तू मुझ से छुप नहीं सकता
कभी ये वहम कि ख़ुद भी छुपा हुआ हूँ मैं

मुझे सुने न कोई मस्त-ए-बादा-ए-इशरत
'मजाज़' टूटे हुए दिल की इक सदा हूँ मैं - असरार-उल-हक़ मजाज़
मायने
कमाल-ए-इश्क़ = इश्क़ की सीमाओ में, बे-हिजाबियाँ = बेशर्मी, ज़ोम = अहंकार, मस्त-ए-बादा-ए-इशरत = आनंद की शराब के नशे में


kamal-e-ishq hai diwana ho gaya hun main

kamal-e-ishq hai diwana ho gaya hun main
ye kis ke hath se daman chhuDa raha hun main

tumhin to ho jise kahti hai naKHuda duniya
bacha sako to bacha lo ki Dubta hun main

ye mere ishq ki majburiyan maaz-allah
tumhaara raaz tumhin se chhupa raha hun main

is ek hijab pe sau be-hijabiyan sadqe
jahan se chahta hun tum ko dekhta hun main

batane wale wahin par batate hain manzil
hazar bar jahan se guzar chuka hun main

kabhi ye zom ki tu mujh se chhup nahin sakta
kabhi ye wahm ki KHud bhi chhupa hua hun main

mujhe sune na koi mast-e-baada-e-ishrat
'majaz' TuTe hue dil ki ek sada hun main - Majaz Lakhnavi

मजाज़ लखनवी की किताब ख़रीदे :-

कमाल-ए-इश्क़ है दीवाना हो गया हूँ मैंकमाल-ए-इश्क़ है दीवाना हो गया हूँ मैं

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload