करो गुरु का तुम सम्मान
करो गुरु का तुम सम्मानये कहलाते हैं भगवान
ये हमको वो राह बताते
जिस पर चल कर मंज़िल पाते
यही ज्ञान हैं देते हमको
कहते यही चहेते हमको
पुत्र के जैसा प्यार करें वो
हम सबका उपकार करें वो
सोचो वो न अगर पढ़ाते
कहाँ आदमी हम बन पाते
किस मुश्किल से वो आते हैं
पर उफ़ भी न कर पाते हैं
है दुनिया में मान उन्हीं का
करें सदा सम्मान उन्हीं का - डॉ. जियाउर रहमान जाफरी
karo guru ka tum samman
karo guru ka tum sammanye kahlate hai bhagwan
ye hamko wo raah batate
jis pr chal kar manzil paate
yahi gyan hai dete hamko
kahte yahi chahete hamko
putra ke jaisa pyar kare wo
ham sabka upkar kare wo
socho wo n agar padhate
kahan aadmi ham ban paate
kis mushkil se wo aate hai
par uff bhi n kar paate hai
hai duniya me maan unhi ka
kare sada samman unhi ka - Dr. Zia Ur Rehman Jafri