पेड़ - रमेश कौशिक
तुम्हारी मेज-कुर्सीजिस पर तुम पढते हो
मै हूँ...
मेले में काठ का घोड़ा
जिस पर तुम चढ़ते हो
मै हूँ...
गाँव में लकड़ी का पुल
जिस पर तुम चलते हो
मै हूँ...
नाव जिसमे बैठ
तुम नदी पार करते हो
मै हूँ...
पतला-सा कागज़
जिस पर तुम लिखते हो
मै हूँ...
- रमेश कौशिक
Ped
tumhari mej-kursijis par tum padhte ho
mai hun...
mele me kath ka ghoda
jis par tum padhte ho
mai hun...
gaon me lakdi ka pul
jis par tum chalte ho
mai hun...
naav jisme baith
tum nadi paar karte ho
mai hun...
patla sa kaagaz
jis par tum likhte ho
mai hun...
- Ramesh Kaushik