ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आया - शकील बदायुनी

ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आया जाने क्यूँ आज तिरे नाम पे रोना आया यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती है आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया

ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आया

ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आया
जाने क्यूँ आज तिरे नाम पे रोना आया

यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती है
आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया

कभी तक़दीर का मातम कभी दुनिया का गिला
मंज़िल-ए-इश्क़ में हर गाम पे रोना आया

मुझ पे ही ख़त्म हुआ सिलसिला-ए-नौहागरी
इस क़दर गर्दिश-ए-अय्याम पे रोना आया

जब हुआ ज़िक्र ज़माने में मोहब्बत का 'शकील'
मुझ को अपने दिल-ए-नाकाम पे रोना आया - शकील बदायुनी


ae mohabbat tere anjam pe rona aaya

ae mohabbat tere anjam pe rona aaya
jaane kyun aaj tere nam pe rona aaya

yun to har sham umidon mein guzar jati hai
aaj kuchh baat hai jo sham pe rona aaya

kabhi taqdir ka matam kabhi duniya ka gila
manzil-e-ishq mein har gam pe rona aaya

mujh pe hi khatm hua silsila-e-nauhagari
is qadar gardish-e-ayyam pe rona aaya

jab hua zikr zamane mein mohabbat ka 'shakil'
mujh ko apne dil-e-nakaam pe rona aaya - Shakeel Badayuni

Post a Comment

कृपया स्पेम न करे |

Previous Post Next Post

Advertisement

preload preload preload preload preload